Posted On:Tuesday, February 13, 2024
जीआरपी आगरा कैंट ने तीन गाँजा तस्करों को किया गिरफ़्तार Agra. जीआरपी आगरा कैंट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी आगरा कैंट तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। जीआरपी आगरा कैंट ने गांजा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पूरा मामला जीआरपी आगरा कैंट से जुड़ा हुआ है। आपको बताते चलें कि ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्कर गांजे की तस्करी करने में लगे हुए हैं। ट्रेनों से गांजे की तस्करी करने का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है। यह सभी गांजा तस्कर विशाखापटनम से गाँजा लाकर देश के अन्य राज्यों में सप्लाई करते हैं। गांजा तस्कर नेटवर्क को तोड़ने में जुटी जीआरपी आगरा कैंट को मुखबिर खास से सूचना मिली कि तीन लोग चलती ट्रेन से ईदगाह रेलवे पुल के नीचे उतरे हैं। उनके पास भारी मात्रा में गांजा है। जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी ने तुरंत आगरा कैंट पर चेकिंग में लगी टीम को निर्देशित किया। जीआरपी और आरपीएफ चेकिंग टीम तुरंत एक्टिव हुई और मुखबिर खास के बताए स्थान की घेराबंदी की और तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया जिनके पास तीन बड़े बैग थे। जीआरपी आगरा कैट ने तीनों बैगों की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जीआरपी आगरा कैंट ने तुरंत तीनों गांजा तस्करों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई करना शुरू कर दिया। सीओ जीआरपी नजमुल हक नकवी ने बताया कि आगरा कैंट पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम चेकिंग में जुटी हुई थी तभी मुखबिर खास से गांजा तस्करों की सूचना मिली थी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई तो पुल के नीचे से संदिग्ध अवस्था में बैठे तीन युवक मिले। उनकी तलाशी दी गई तो उनके बैग से गांजा बराबर हुआ। गांजा लगभग 22 किलो से ज्यादा है। गांजा तस्कर इस गंजे की सप्लाई अलीगढ़ में करने वाले थे। तीनों तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर न्यायालय भेज दिया गया है। इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए गांजा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है।
पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुणे में लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम बच्ची का हाथ, कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
धायरी में क्रिकेट बैट से हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी फरार
पुणे में ऑटो-रोड विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिस्तौल से फायरिंग कर हत्या का प्रयास; चार आरोपी गिरफ्तार
टी20 वर्ल्ड कप जश्न के बीच हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज
पुणे में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त रुख, महापौर मंजूषा नागपुरे ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
पुणे में 17 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 24 कंपनियां देंगी 1900 से अधिक नौकरियां
पुणे में इफ्तार के दौरान झील किनारे हमला, 100 से ज्यादा लोगों पर केस; कई घायल
उदयपुर एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, दिल्ली की उड़ानें आधी; पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट अब भी नहीं
पुणे में 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मोबाइल फॉर्मेट करने से बढ़ा सस्पेंस
21 करोड़ स्टांप ड्यूटी विवाद: अमाडिया एंटरप्राइजेज की अपील पर अगली सुनवाई 6 अप्रैल को
पुणे में आवारा कुत्तों का कहर: 33 वर्षीय महिला को नोंचकर मार डाला
पुणे में इफ्तार की तैयारी कर रहे युवकों पर हमला, 4-5 घायल, 100 से ज्यादा पर केस
मसूरी में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर: होटल व्यवसायियों में उत्साह और ट्रैफिक की चुनौती
बाड़मेर मंदिर चोरी: चोर गिरोह ने सोने के आभूषण और नकदी पार कर दी चोरी
मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा, जानिए अगले दिनों का हाल
डीएसी की अहम बैठक: तीनों सेनाओं के लिए 79 हजार करोड़ रुपये की रक्षा खरीद की मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में सेंगर की सजा निलंबन पर लगाई रोक
आईआईटी कानपुर में राजस्थान के छात्र जयसिंह मीणा की सुसाइड से मचा हड़कंप
बीएमसी चुनाव 2025: कांग्रेस ने 87 उम्मीदवारों की घोषणा, माहिम वार्ड में राज ठाकरे से सीधी टक्कर
नए साल में सोने-चांदी के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, व्यापारियों में मची हलचल
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer