ताजा खबर
पुणे में 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मोबाइल फॉर्मेट करने से बढ़ा सस्पेंस   ||    पुणे में इफ्तार की तैयारी कर रहे युवकों पर हमला, 4-5 घायल, 100 से ज्यादा पर केस   ||    21 करोड़ स्टांप ड्यूटी विवाद: अमाडिया एंटरप्राइजेज की अपील पर अगली सुनवाई 6 अप्रैल को   ||    पुणे में आवारा कुत्तों का कहर: 33 वर्षीय महिला को नोंचकर मार डाला   ||    उदयपुर एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, दिल्ली की उड़ानें आधी; पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट अब भी नहीं   ||    पुणे में इफ्तार के दौरान झील किनारे हमला, 100 से ज्यादा लोगों पर केस; कई घायल   ||    पुणे में लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम बच्ची का हाथ, कुछ मिनटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला   ||    पुणे में 17 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 24 कंपनियां देंगी 1900 से अधिक नौकरियां   ||    धायरी में क्रिकेट बैट से हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी फरार   ||    पुणे में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त रुख, महापौर मंजूषा नागपुरे ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्दे...   ||   

कोलकाता रेप एन्ड मर्डर केस पर CBI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, सबूतों से हुई छेड़छाड़, जानिए पूरा मामला

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को हुए ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद AIIMS के डॉक्टरों ने 11 दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर दी है। इससे पहले CJI ने कहा था कि डॉक्टर काम पर लौट आएं। अस्पतालों की स्थिति जानता हूं। मैं खुद एक सरकारी अस्पताल के फर्श पर सोया हूं, जब मेरे परिवार का एक सदस्य बीमार था। वापस आने के बाद आप पर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। CJI ने कहा कि हमें बताया गया कि डॉक्टर काम पर वापस जाने के लिए तैयार हैं। राज्य सरकारें डॉक्टरों के लिए कुछ सुरक्षा इंतजाम कर सकती हैं। हम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय निर्देश देते हैं कि वे राज्य के मुख्य सचिवों और DGP के साथ मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करें। यह एक्सरसाइज 1 हफ्ते में पूरी हो जानी चाहिए। राज्य 2 हफ्ते के अंदर इसे लागू करें। 

सुनवाई के दौरान CBI ने कोर्ट में कहा, क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है। जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा, कोलकाता पुलिस की भूमिका पर संदेह है। जांच में ऐसी लापरवाही अपने 30 साल के करियर में नहीं देखी। पहली बात, क्या यह सच है कि अननैचुरल डेथ रिपोर्ट 10%3A30 बजे दर्ज की गई थी? दूसरी बात, यह असिस्टेंट सुपरिडेंडेंट नॉन-मेडिकल कौन है, उसका आचरण भी बहुत संदिग्ध है, उसने ऐसा व्यवहार क्यों किया? मामले में अगली सुनवाई 5 सितंबर को होगी। 

Posted On:Thursday, August 22, 2024


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.